आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी करें आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित- जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 9, 2025 • 6:24 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी करें आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित- जिला कलक्टर
“आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी करें आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित- जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 May 2025
https://www.ddthindi.com/district-collector-directs-emergency-preparedness-and-controls-fake-news-in-jalore
Copied
आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी करें आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित- जिला कलक्टर
  • जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

जालोर . देश में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलक्टर प्रदीप के गांवडे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित हमले की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों के लिए बैठक ली।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाईंयों, ब्लड की उपलब्धता, 108 एम्बुलेंस की सूचारू व्यवस्था सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें आवश्यकता पड़ने पर टेम्परेरी अस्पताल एवं लोगों के रहने के लिए शेल्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होनें रसद विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे जिले के नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी ध्यान रखा जाए की खाद्य सामग्री का अनावश्यक रूप से भंडारण नहीं किया जाए। उन्होनें जिले में सूचारू पेयजल व्यवस्था एवं आपात काल की स्थिति में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था यथा टेंकर आदि के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं अग्निशमन सेवाओं को हर समय एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए।

bolt Latest News

flash_on
पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 95 कार्मिकों को नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
NEW
flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित

बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के समस्त स्कूलों में हवाई हमले से बचने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा साथ ही आमजन से प्रशासनिक निर्देशों के पालन करने एवं सहयोग करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर अफवाहों तथा भ्रामक खबरों से बचें

जिला कलक्टर ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होनें सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं भ्रामक सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित हमले से बचाव के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर नंद किशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज, सीएमएचओ भैराराम जाणी, होमगार्ड कमांडेंट वी.एस. राठौड़ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter