बागरा में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया,अगले दौर में किया प्रवेश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 5, 2025 • 5:35 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
बागरा में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया,अगले दौर में किया प्रवेश
“बागरा में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया,अगले दौर में किया प्रवेश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/handball-tournament-bagra-players-advance-to-next-round-jalore
Copied
बागरा में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया,अगले दौर में किया प्रवेश

जालोर. बागरा में पिंक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा वर्ग की हैंडबाल खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शुक्रवार को दमखम दिखाकर अगले दौर में प्रवेश किया तथा दर्शको ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक चन्दन सिंह चम्पावत व रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया जिसमे 17 वर्ष छात्र वर्ग मे सांचोर ने भागली सिंधलान को गोल से हराया, सेवाडा ने पिंक मॉडल बागरा को हराया, वेडिया ढाणी ने जीवाना गोल से हराया, जानवी ने भोरडा को हराया, संस्कार विधा मंदिर आहोर ने संस्कार पब्लिक स्कूल आहोर को हराया, साईनाथ बागरा ने नोरवा को हराया। इसी प्रकार बालिका वर्ग 17 वर्ष मे जानवी ने भोरडा को हराया, विवेकानंद रानीवाडा ने बागरा को हराया, बाला ने देवकी को हराया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में केशवना ने पालड़ी को हराया,बावड़ी ने पिंक मॉडल बागरा को हराया,आवासीय हरियाली ने उम्मेदपुर को हराया,बावरला ने पीएमश्री बागरा को हराया,घाना ने विरावा को,बावरला ने सरत को,घाना ने राउमावि हरियाली को हराया। छात्रा वर्ग 19 वर्ष में बावरला ने चांदराई को,केशवना ने पिंक मॉडल बागरा को,पीएमश्री बागरा ने भागली सिंधलान को हराया। निर्णायक मंडल मे संयोजक चन्दन सिंह चम्पावत,नरेंद्र सिंह महेशपुरा, उदय सिंह ,गणपत सिंह मंड़लावत, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, रवि बेनीवाल, मुकन सिंह मंडलावत, रतन सिंह मंडलावत, जबर खान, गोविन्द सिंह, ईश्वर सिंह, भगवान दान, नरपत सिंह,अंगूरी धांधल, वीणा भाटी आदि शामिल थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दयावती चारण,पिंक मॉडल विद्यालय के निदेशक प्रेम सिंह स्वामी, जयनारायण परिहार,पूर्व उपसरपंच गंगा सिंह सिंधल,पिंक मॉडल विद्यालय संस्थाप्रधान राहुल स्वामी, जगदीश सिंह नारणावास,भेरू सिंह व पुखराज भाटी ने प्रतियोगिता स्थल का जायजा लेकर खिलाड़ियों का हौशला अफजाई कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर व्याख्याता राजेश कुमार,सूरज सिंह,भेराराम, मेनका गुर्जर,अनुराधा शर्मा,मांगीलाल, डूंगाराम,गणपतराम, गोपाल,हरीश रांगी,महेन्द्र लुकड़,कांतिलाल भट्ट,छगनलाल गर्ग,राजेश कुमार देलदरी आदि उपस्थित थे।

bolt Latest News

flash_on
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
NEW
flash_on
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter