चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया 5.6 करोड़ का जुर्माना, दो साल की हुई जेल 

हाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर को चेक बाउंस के दो मामलों में दो साल की कैद और 5.6 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। दो मामलों में क्रमशः 2.55 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये के चेक शामिल हैं। जिसके बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने कुल राशि का दोगुना जुर्माना लगाया है।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 8, 2023 • 10:48 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया 5.6 करोड़ का जुर्माना, दो साल की हुई जेल 
“चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया 5.6 करोड़ का जुर्माना, दो साल की हुई जेल ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/maharashtrastorycheque-bouncing-cases-thane-builder-gets-two-years-in-jail-and-fined-rs-5-6-crore-ntc
Copied
चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया 5.6 करोड़ का जुर्माना, दो साल की हुई जेल 

डेस्क न्यू़ज़- महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर को चेक बाउंस के दो मामलों में दो साल की कैद और 5.6 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो मामलों में क्रमशः 2.55 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये के चेक शामिल हैं। जिसके बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने कुल राशि का दोगुना जुर्माना लगाया है।

दो चेक हुए थे बाउंस

दरअसल, बिल्डर ने अपने वकील को दो अलग-अलग चेक दिए थे। इनमें एक चेक 2.55 करोड़ रुपये का था और दूसरा चेक 25 लाख रुपये का। वकील ने जब ये चेक कैश कराने के लिए अपने बैंक में लगाए तो ये बाउंस हो गए। जिसके बाद बिल्डर से संपर्क किया गया। लेकिन पैसा नहीं मिल सका। वकील ने मामले को लेकर कोर्ट में केस फाइल किया। जिस पर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई हुई है। मामले की सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी काले ने 12 दिसंबर को बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करते हुए ये आदेश दिया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोर्ट के आदेश का विवरण शनिवार को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि कानूनी सेवाओं के लिए दिए गए चेक बाउंस होने के बाद 68 वर्षीय बिल्डर के ठाणे स्थित वकील द्वारा मामला दायर किया गया था।

चेक बाउंस होने पर है सजा का प्रावधान

बता दें कि चेक बाउंस होने की स्थिति में बैंक अपने ग्राहक से जुर्माना वसूलते हैं। ये जुर्माना अलग-अलग होता है। वहीं इसे भारत में एक अपराध माना जाता है और ऐसी स्थिति में चेक बाउंस नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के मुताबिक चेक देने वाले व्‍यक्ति पर मुकदमा चलाया जा सकता है। इस पर उसे 2 साल तक की जेल या चेक में भरी राशि का दोगुना जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है। हालांकि ये उसी स्थिति में होता है जब चेक देने वाले के अकाउंट में पर्याप्‍त बैलेंस न हो और बैंक चेक को डिसऑनर कर दे।

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

न्यूज़ सोर्स - आज तक

यह भी पढ़े- भारतीय सेना में शामिल होंगे ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने वाले जिंदा चूहे, DRDO प्रोजेक्ट पर कर रहा काम

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter