जालोर, आहोर एवं सायला नगर निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 9, 2026 • 7:53 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर, आहोर एवं सायला नगर निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
“जालोर, आहोर एवं सायला नगर निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/705684
9 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/705684
Copied
जालोर, आहोर एवं सायला नगर निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
  • बुजुर्ग, महिला, युवा व दिव्यांगों सहित मतदाताओं ने बढ-चढ़कर किया मतदान
  • मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर सहित छाया, पानी एवं सुरक्षा की रही पर्याप्त व्यवस्था
  • उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदाता

जालोर. जिले में बुधवार को नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक हुए मतदान के अंतर्गत नगर परिषद जालोर में 76.21 प्रतिशत, नगर पालिका आहोर में 69.64 प्रतिशत व नगर पालिका सायला में 66.78 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 

नगर निकाय आम चुनाव-2026 में जिले के तीन नगर निकायों में बुधवार को सुबह से ही उत्साह के साथ मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचे, साथ ही बुजुर्ग, महिला, युवा व दिव्यांगों ने बढ-चढ़कर मतदान किया। 

संतों ने वोट देकर लोकतंत्र में निभाई अपनी भागीदारी

भैरूनाथ अखाड़े सहित विभिन्न संतों ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। भैरूनाथ अखाड़े के ईश्वरनाथ महाराज, प्रेमनाथ महाराज, गोपालनाथ महाराज, हल्देश्वर महादेव मठ के मोहननाथ तथा नारणेश्वरी माता मंदिर के गोविन्द नाथ महाराज ने प्रताप चौक स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। 

मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों के लिए रही व्हील चेयर की सुविधा

नगर निकाय आम चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं अति वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे सुगमता से मतदान कर सके। साथ ही स्वयंसेवक रूप में एनसीसी एवं स्काउट के बच्चों ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की सहायता की।

पहली बार वोट दे रहे युवाओं में दिखा विशेष उत्साह एवं उमंग

नगर निकाय आम चुनाव 2026 में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष एवं उमंग देखने को मिला। युवक एवं युवतियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान कर लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार, 11 सितम्बर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter