भाद्राजून में पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कदमों से गेरियों ने मन मोहा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 11, 2026 • 6:29 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
भाद्राजून में पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कदमों से गेरियों ने मन मोहा
“भाद्राजून में पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कदमों से गेरियों ने मन मोहा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/bhadrajun-sheetla-mata-ger-mahotsav-traditional-dance
Copied
भाद्राजून में पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कदमों से गेरियों ने मन मोहा

जालोर. भाद्राजून में श्री शीतला माता पूजन, जागरण एवं गेर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार भाद्राजून ढाणी के शीतला माता मंदिर परिसर में सोमवार (चैत्र कृष्ण षष्ठी) की रात्रि में शीतला माता का जागरण आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्तजन माता के भजन-कीर्तन में शामिल हुए।

नाचो नाचो पर झूमे श्रोता

इस अवसर पर महेंद्र लोहार एंड पार्टी, चांदराई तथा जीवन सिंह भाटी, भाद्राजून ने भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महेंद्र लोहार ने शीतला माता खेतलाजी, हनुमानजी, शिवजी व देव फाग गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। यहां नाचो नाचो गीत की धुन पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन

जीवन सिंह भाटी एंड पार्टी ने देशी उम्दा भजनों की प्रस्तुति दी l यहां देव नृत्य व करतब कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कालूराम प्रजापत, भाद्राजून ने किया।

गूंजे माँ के जय कारे

मंगलवार (चैत्र कृष्ण सप्तमी) को अलसुबह शीतला माता का विधिवत पूजन किया गया। यहां भाद्राजून धानी की स्थानीय महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंची l माता को ठंडे खाद्य का भोग लगाया व सबके निरोगी बने रहने की मंगल कामना की। इस मौके माता के जय कारें गूंजे।

घुँघरू व डांडियों की खनक ने मन मोह लिया

दोपहर में स्थानीय ग्रामीणों ने ध्वज आरोहण कर गेर उत्सव के आयोजन का आरंभ किया, जिसमें आसपास के गांवों की गेर मंडलियों ने भाग लेकर पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगे परिधानों के साथ मेले की शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन

मेला समिति के अनुसार इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं ने दिनभर पारंपरिक वेशभूषा में लूर नृत्य प्रस्तुत किया और फाग गीत गाकर उत्सव को आनंदमय बना दिया।

 माता की कथा सुनी

गांव के चौहटे में महिलाओं ने शीतला माता की पौराणिक कथा सुनकर पक्षी चुगे का दान किया l वृक्षों में जल सींचन किया l इस मौके माता शीतला से गांव में निरोगी वातावरण की मंगल कामना की गई।

हुआ बहुमान 

मेले में भाग लेने वाली समस्त गेर मंडलियों का बहुमान किया गया l यहां आकड़ेश्वर महादेव गेर पीपरला धानी प्रथम व बजरंग बली गेर रामा दूसरे स्थान पर रही l कार्यक्रम के अंत में गुड़ प्रसाद का वितरण हुआ l

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter