IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 15, 2023 • 10:10 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 
“IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/cricketcricket-newsindia-vs-sri-lanka-3rd-odi-key-highlights-records-virat-kohli-shubman-gill-siraj-records-news-in-hindi
Copied
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

डेस्क न्यूज़- भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की। 

भारत ने चौथी बार श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया

भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 1982/83 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद 2014/15 में श्रीलंका के भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2017 में भी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम किया था। 

bolt Latest News

flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी में हनुमानगढ़ बनी राज्य विजेता, अजमेर को मिला उप विजेता का खिताब
flash_on
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी में अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
flash_on
 संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में नारणावास ने पहला व जालोर ने दूसरा स्थान पाया 
flash_on
जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का समापन, नरेंद्र परमार बोले : "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं"

शुभमन-रोहित ने दिलाई शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 95 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वह 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कैप्टन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद शुभमन ने कोहली के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 131 रन की साझेदारी निभाई। 

कोहली ने जड़ा शानदार शतक

इसके बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच कोहली ने 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 46वां शतक रहा। वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में अब कोहली सचिन तेंदुलकर से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। 

गिल ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक

शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 गेंदों पर वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इससे पहले शुभमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में शतक लगाया था। शुभमन-कोहली की साझेदारी को कसुन रजिता ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को क्लीन बोल्ड किया। युवा ओपनर ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। अपनी पारी में शुभमन ने 14 चौके और दो छक्के लगाए। 

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। राहुल छह गेंदों में सात रन और सूर्या चार गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 106 गेंदों में 150 रन पूरे किए। वह वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ईशान ने 103 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। आखिरी ओवर में भारत ने 18 रन जोड़े।
कोहली 110 गेंदों में 13 चौके और आठ छक्के की मदद से 166 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से रजिता और लाहिरू ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, करुणारत्ने को एक विकेट मिला। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 58 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए।

न्यूज़ सोर्स- अमर उजाला

यह भी पढ़े- नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter