राष्ट्रीय खेल दिवस पर नरसाणा में कबड्डी, 100 मीटर रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 29, 2025 • 6:07 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय खेल दिवस पर नरसाणा में कबड्डी, 100 मीटर रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
“राष्ट्रीय खेल दिवस पर नरसाणा में कबड्डी, 100 मीटर रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/national-sports-day-narsana-kabaddi-race-tug-of-war-competition
Copied
राष्ट्रीय खेल दिवस पर नरसाणा में कबड्डी, 100 मीटर रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जालोर. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत नेहरू युवा केंद्र (मेरा युवा भारत), जालोर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरसाणा, जालोर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य रामगोपाल मीणा व प्राचार्य कैलाशचंद ने मेजर ध्यानचंदजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए तथा खेल अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए नहीं बल्कि अपने खेल कोशल एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से खेलना चाहिए। प्रधानाचार्य रामगोपाल मीणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए युवाओं को नियमित रूप से एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी में हनुमानगढ़ बनी राज्य विजेता, अजमेर को मिला उप विजेता का खिताब
flash_on
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी में अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
flash_on
 संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में नारणावास ने पहला व जालोर ने दूसरा स्थान पाया 
flash_on
जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का समापन, नरेंद्र परमार बोले : "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं"

खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी, 100 मीटर रेस एवं रसाकशी आदि खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कबड्डी मे महिला वर्ग में रानी लक्ष्मी बाई युवती मंडल की टीम, रसाकशी प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मंडल एवं महिला वर्ग में रानी पद्मावती युवती मंडल की टीम विजेता रही तथा 100 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में नरेन्द्र कुमार ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय व पूरण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं महिला वर्ग 100 मीटर रेस में कविता ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय एवं सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रघुनाथाराम, खिम सिंह देवल, गुर्वेन्द्र सिंह, हरशन चौधरी, असलम खान, कंचन गोड, उमराव खान, रतन सोनगरा, दिया कुमारी, सुजाराम, पप्पाराम एवं भगवनदास काबावत का विशेष योगदान रहा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter