दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना जालोर.

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 19, 2026 • 4:16 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना  जालोर.
“दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना जालोर.”
Favicon
Read more on ddthindi.com
19 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/Daspan-murdar-crime-breaking-news-jalore
Copied
दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना  जालोर.

जालोर। जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपां में बीती रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, एक बेटी व बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन 

 भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दासपां निवासी मंगलाराम पुरोहित गांव के खेत में घर बना कर निवास कर रहा था। बीती रात को उसने उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकू (10) व बेटे हितेश (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बाद में खुद मंगलाराम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी मंगलाराम को हिरासत में लिया। साथ ही घटनास्थल का जायजा लेकर एफएसएल टीम को सूचित किया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

शादी में जाने से बच गया मूकबधिर बेटा

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

मंगलाराम के घर के कुछ दूरी पर उसके पिता पदमाराम पुरोहित और चाचा के घर भी है, लेकिन रात को पड़ोस के सभी लोग किसी अन्यत्र शादी समारोह में गए हुए थे। इस कारण आरोपी मंगलाराम के एक मूकबधिर बेटे को शादी में साथ लेकर गए थे, जबकि एक बड़ा बेटा अन्य राज्य में मजदूरी करता है। पीछे घर में मंगलाराम, उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकु व बेटा हितेश था, घर में सो रहे थे। रात को मंगलाराम व उसकी पत्नी के बीच क्लेश भी हुई। इस कारण उसने उसकी पत्नी के बाल भी काटने के प्रयास किये। उसके बाद रात को गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी, बेटी व बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी। फिर बाद में स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। अलसुबह जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो पड़ोस के लोगों को पता चला कि कोई घटनाक्रम हुआ है।पुलिस घटना के कारणों का पता लगाकर गहन तफ्तीश में जुटी हुई है।

चार भाइयों में केवल मंगलाराम ही शादीशुदा

आरोपी मंगलाराम के पिता पदमाराम पुरोहित ने डीडीटी हिंदी पोर्टल के संवाददाता को बताया कि उनके चार बेटे हैं, मंगलाराम सबसे बड़े बेटे हैं। चार में से केवल मंगलाराम की ही उसकी बहिन के आटा-साटा में शादी हुई है, शेष तीन भाई अभी भी कुंवारे हैं। मंगलाराम छोटे से घर में रहता था। मंगलाराम के तीन बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा दूसरे राज्य में मजदूरी करता है, उससे ही घर का गुजारा चल रहा था। जबकि मंगलाराम घर पर ही रहता था और कुछ समय से सनकी टाइप हरकतें करता था। बुधवार को खुद दिन में स्वयं के बालों का कलर भी करवाया, लेकिन अंत में रात को इस प्रकार की क्रूर घटना को अंजाम दे दिया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter