नारणावास बागरा सड़क मार्ग पर जलभराव से पानी में फिसलने लगे ग्रामीण, खतरे में सफर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 5, 2025 • 7:12 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
नारणावास बागरा सड़क मार्ग पर जलभराव से पानी में फिसलने लगे ग्रामीण, खतरे में सफर
“नारणावास बागरा सड़क मार्ग पर जलभराव से पानी में फिसलने लगे ग्रामीण, खतरे में सफर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/naranawas-bagra-road-waterlogging-dangerous-journey-jalore
Copied
नारणावास बागरा सड़क मार्ग पर जलभराव से पानी में फिसलने लगे ग्रामीण, खतरे में सफर

जालोर. नारणावास बागरा सड़क मार्ग वर्षाकाल मे जी का जंजाल बन गया हैं। इस सड़क पर ग्रामीणों का सफर खतरे मे है। पानी मे फिसलन होने से ग्रामीण वाहन सहित अंदर गिरने लगे है। वही रात्रि के दौरान सफर ओर अधिक खतरे भरा हो जाता है। बागरा बस स्टैंड से निकलते ही 221 फीट तक पुरानी सीसी सड़क जलमग्न व फिसलन भरी हो गई है।

विज्ञापन

ऐसे मे बागरा, नारणावास नया नारणावास, धवला आदि गावों के ग्रामीणों को कीचड युक्त पानी से गुजरना पड़ता है। अब यह मार्ग इतना खतरनाक हो गया है की ग्रामीण कीचड़ भरे पानी मे वाहन सहित गिरने लगे है। जिससे ग्रामीण बड़े दुःखी है। दूसरी ओर मोडेश्वर महादेव मंदिर के निकट सड़क पर थोड़ी सी वर्षा होने पर पानी का भराव हो जाता है ऐसे मे इस मार्ग पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालको का सफर खतरे में है। 

जर्जर,छोटी व पुरानी सीसी सड़क बनी खतरा 

विक्रम कुमार बागरा, कांति लाल भट्ट बागरा, जगदीश सिंह नारणावास, आदा राम आदि ने बताया कि दो वर्ष पूर्व नारणावास बागरा सड़क मार्ग 18 फ़ीट चौड़ाई का बना था लेकिन जहां अभी पानी का भराव हो रहा है वहा पर पुरानी व कम चौड़ाई की जर्जर सीसी सड़क डूब क्षेत्र मे होने से सीसी सड़क पर कीचड युक्त पानी लम्बे समय तक भरा रहता है। जहाँ से सफर करना बड़ा मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर बागरा से 1 किलोमीटर नारणावास की ओर सड़क डूब क्षेत्र मे हैं एवं आगे पानी की निकासी नही होने से इस जगह लंबे समय तक भारी मात्रा में पानी भरा रहता है जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं।

  • नारणावास बागरा सड़क मार्ग पर पानी के भराव की गम्भीर समस्या हैं अब तो पानी मे गिरने लगे है छोटे वाहन। नारणावास, नया नारणावास, धवला, बागरा आदि गावों के ग्रामीणों का सफर खतरे मे है।
  • जशोदा कंवर, प्रशासक, ग्राम पंचायत नारणावास

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter