राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अनूठी पहल, शिक्षकों ने ही मिलकर सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्वेटर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 17, 2026 • 5:35 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अनूठी पहल, शिक्षकों ने ही मिलकर सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्वेटर
“राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अनूठी पहल, शिक्षकों ने ही मिलकर सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्वेटर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/teachers-initiative-sweater-distribution-to-government-school-students-in-jalore-under-kartvay-bodh-program
Copied
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अनूठी पहल, शिक्षकों ने ही मिलकर सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्वेटर

जालोर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा चलाए जा रहे कर्तव्य बोध कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पांणवा में नवाचार करते हुए शिक्षकों के आपसी आर्थिक सहयोग से विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए है। 

       संस्थाप्रधान हनुमानाराम घांची ने बताया कि भाजपा नेता महावीरसिंह, प्रशासक लक्ष्मण पटेल, लक्ष्मणसिंह भामाशाह दिनेशकुमार डायाराम और राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सह संगठन मंत्री गणपतसिंह मंडलावत की उपस्थिति में मकर संक्रांति के पर्व पर विद्यालय के समस्त बच्चों को स्टाफ की पहल पर स्वेटर लाकर वितरित किए गए। 

विज्ञापन

     विद्यालय में कार्यरत पांच शिक्षिकाओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर पुण्य विचार की शुरुआत कर कर्तव्य बोध के तहत विद्यालय में पढ़ रहे हैं आर्थिक रूप से निम्न वर्ग के बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरण की योजना बनाई। अध्यापिका मंजू चौधरी, पूजाकंवर चौहान, सीमादेवी, सीमा कोली, सुमित्रा खोखर ने मिलकर हनुमानराम, गणपतसिंह मंडलावत और रविन्द्र श्रृंगी सहित स्टाफ से भी सहयोग का निवेदन किया और समस्त आठ शिक्षकों ने आपस में खर्च को साझा कर विद्यालय के सभी बच्चों को भीलवाड़ा से मंगवाकर स्वेटर वितरित किया। 

bolt Latest News

flash_on
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आहोर कॉलेज में संस्कृत दिवस पर व्याख्यान, छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी
NEW
flash_on
वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी
flash_on
आहोर कॉलेज में नशे से दूर रहने का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
flash_on
पीपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
flash_on
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
flash_on
जालोर ब्लॉक के संस्था प्रधानों को दिया एफएलएन और रीडिंग कैंपेन का प्रशिक्षण

        मकर संक्रांति पर्व पर भगवान सूर्य और शनिदेव की पूजा करते हुए वस्त्र आदि का दान की मान्यता है तो विद्यालय में पढ़ रहे अधिकांश अनुसूचित जाति और जनजाति के समस्त बच्चों को 151 स्वेटर लाकर पहनाने की पहल पर बच्चे प्रसन्न हुए तथा सभी में प्रेममय एकरूपता की समानता को बढ़ावा मिला है। अब आगामी 26 जनवरी 2026 के राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के सभी बच्चे शिक्षकों की पहल से मंगवाए गए एक जैसे स्वेटर पहनकर एकरूपता का परिचय देंगे। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सभी स्टाफ, भामाशाह, गांव के प्रबुद्धजन और अभिभावकों सहित लोग उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter