जालोर सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 9, 2025 • 5:09 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
“जालोर सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 May 2025
https://www.ddthindi.com/cmho-jalore-surprise-inspection-health-centers-heatwave-preparedness
Copied
जालोर सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

जालोर. बदलते मौसम संभावित लू तापघात को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जिले के चिकित्सा संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जिले में बदलते मौसम, लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार को लेकर विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले भर में चिकित्सा संस्थानो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई, जांच उपरणों की क्रियाशीलता, स्टॉफ की उपस्थिति, बेड की उपलब्धता, पीने के पानी, कूलर, पंखे आदि के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने तथा संस्थान पर रहने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
NEW
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा

सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागरा के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, टीकाकरण, प्रसव, लेब, वार्ड, आपातकालीन किट, ओआरएस की उपलब्धता, दवा वितरण केन्द्र, दवाइयों की उपलब्धता व स्टॉक का जायजा लिया। साथ विभाग के कार्यक्रम, योजना व गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन

इसी संदर्भ में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक चरणसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आहोर, भाद्राजुन, भुति एवं पादरली,  जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायला, रेवतड़ा एवं माण्डवला, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ विरेन्द्र हमथानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सियाणा एवं रामसीन, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ बाबुलाल विश्नोई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितलवाना एवं हाडेचा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ कमलेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करड़ा, रानीवाड़ा एवं जसवंतपुरा एवं जिला आशा समन्वयक रमेश पन्नु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter