उप निदेशक डॉ विश्वास मथुरिया ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 14, 2025 • 6:50 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
उप निदेशक डॉ विश्वास मथुरिया ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
“उप निदेशक डॉ विश्वास मथुरिया ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-deputy-director-vishwas-mathuria-health-centers-inspection
Copied
उप निदेशक डॉ विश्वास मथुरिया ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

जालोर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से डिप्टी डायरेक्टर डॉ विश्वास मथुरिया ने गुरुवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उम्मेदाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडवला, ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता क्लीनिक तालाब की पाल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई, रजिस्टर संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि डॉ रविप्रकाश शर्मा, निदेशक जन स्वास्थ्य जयपुर के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रगति और गुणवत्ता सुधार के लिए जालोर जिले के प्रभारी अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ विश्वास मथुरिया द्वारा गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

bolt Latest News

flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
NEW
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ मथुरिया ने चिकित्सा कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए साथ ही जिला स्तर पर समस्त विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर आमजन को लाभान्वित करने की बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम ओर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव और कार्यशीलता शत प्रतिशत रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय सूचनाओं को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार कर समय पर संबंधित पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश मीणा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफूल घिंटाला समेत विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter