सावधान ! मच्छर न पनपने दें... जरूरत पड़ने पर चिकित्सा विभाग को सूचित करें

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 22, 2025 • 6:49 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
सावधान ! मच्छर न पनपने दें... जरूरत पड़ने पर चिकित्सा विभाग को सूचित करें
“सावधान ! मच्छर न पनपने दें... जरूरत पड़ने पर चिकित्सा विभाग को सूचित करें”
Favicon
Read more on ddthindi.com
22 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-health-alert-against-mosquito-borne-diseases
Copied
सावधान ! मच्छर न पनपने दें... जरूरत पड़ने पर चिकित्सा विभाग को सूचित करें

जालोर. मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गांवडे के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को मलेरिया, डेंगू आदि मौसमी बिमारियों के बारे मे जागरूक कर एंटी लार्वा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों में, गढ्ढो में पानी के भराव के कारण मलेरिया, डेंगू रोग के लार्वा पनपते है। जिसे नष्ट करने हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्साकर्मियों द्वारा साफ पानी में टेमीफॉस, गंदेपानी में एमएलओ का घोल, गम्बूशिया मछली डालकर एवं पायरेथम का स्प्रे आदि गतिविधियां कर मौसमी बिमारियों की रोकथाम की जा रही है।

डेंगू मलेरिया से घबराएं नहीं, इसका इलाज संभव

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भजनाराम विश्नोई ने बताया कि डेंगू मलेरिया से घबराये नहीं इसका ईलाज संभव है एवं इसके रोकथाम हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें, खिड़की एवं दरवाजों पर जाली लगवाएं, मच्छर निरोधक उत्पादों का उपयोग करें, हाथ-पैरो को ढक कर रखें पूरी आस्तिन कर कपड़ा पहने, घर के आसपास, गमलों आदि में पानी का भराव न होने दे, हर सप्ताह कूलर, टंकी के पानी को खाली करें तथा बुखार आने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

विज्ञापन

मलेरिया डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण के साथ साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने हेतु जन समुदाय की भागीदारी बहुत आवश्यक है। एडीज लार्वा साफ पानी में पनपता है, अगर प्रत्येक घर के पानी भराव पात्र जैसे गमले, कुलर, पानी की टंकी इत्यादि को साप्ताहिक रूप से साफ किया जाये तो मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम की जा सकती है।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter