राजकीय सेवारत फार्मासिस्टों का स्नेहमिलन कार्यक्रम सम्पन्न

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 3, 2025 • 5:47 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
राजकीय सेवारत फार्मासिस्टों का स्नेहमिलन कार्यक्रम सम्पन्न
“राजकीय सेवारत फार्मासिस्टों का स्नेहमिलन कार्यक्रम सम्पन्न”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/pharma-century-2025-jalore-govt-pharmacist-meet
Copied
राजकीय सेवारत फार्मासिस्टों का स्नेहमिलन कार्यक्रम सम्पन्न
  • राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम

जालोर. राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को एक होटल में एक दिवसीय स्नेहमिलन "फार्मा सेंचुरी 2025" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में सेवारत फार्मासिस्टों ने सहभागिता की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भजनाराम विश्नोई ने फार्मासिस्टों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि राजकीय सेवाओं में फार्मासिस्ट केवल दवाओं का वितरण नहीं करते, बल्कि रोगी की सुरक्षा, परामर्श और गुणवत्ता युक्त उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठित होकर अपने अधिकारों हेतु सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

bolt Latest News

flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
NEW
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा

विज्ञापन


कार्यक्रम में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान के महामंत्री जुगल जाखड़ ने कहा कि फार्मासिस्टों का यह मेलजोल स्वास्थ्य सेवाओं में समन्वय और आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा साथ ही उन्होंने एंटीबायोटिक  रेजिस्टेंस की गंभीरता के बारे में चर्चा की। उन्होंने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों और चुनौतियों के बारे में चर्चा की।राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राहुल पटेल ने फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट पंजीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार ने चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन जितेंद्र बालोत भीनमाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कांतिलाल, कोषाध्यक्ष यशपाल सोनी(स्टेट आईटी सेल इंचार्ज, RPEAU एवं आयोजन समिति ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया साथ ही फार्मासिस्ट के हित में समय समय इस प्रकार के आयोजन करवाने की बात कही। इस अवसर पर कैलाश शर्मा, लखन मीणा, प्रकाश विश्नोई, धीरेन्द्र सिंह, प्रीति दाधीच, सोनू कुमावत, मोड़ाराम, नकुल, प्रवीण, रूपाराम, दिनेश, नानजीराम, कैलाश प्रजापत समेत जिले भर के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter