भील सबरी बस्ती में हुआ निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 27, 2025 • 5:37 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
भील सबरी बस्ती में हुआ निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
“भील सबरी बस्ती में हुआ निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/free-outreach-health-camp-organised-under-nuhm-at-bhil-sabari-basti-in-jalore
Copied
भील सबरी बस्ती में हुआ निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • शिविर में 176 लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

जालोर. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शनिवार को भील सबरी बस्ती ताश खाना बावड़ी के पास आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर समुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफूल घिंटाला ने बताया कि स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। इस तरह के शिविर लोगों को जागरूक करने और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक हरफूल घिंटाला ने बताया कि शिविर में कुल 176 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ जिसमें 49 पुरुष व 127 महिला थी। जिसमें गर्भावस्था से पूर्व जांच, बच्चो का टीकाकरण, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, टीबी स्क्रीनिंग, हृदय रोग, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, एवं सामान्य रोगों की जांच की गई। शिविर में डॉ राज सिंह भंडारी नर्सिंग ऑफिसर आशुतोष, लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण, एएनएम मंजू बिश्नोई शर्मिला सुरा ,सोनू, सहायक कर्मचारी कुसुम गर्ग ने सेवाएं दी।

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter