सायला पंचायत समिति क्षेत्र में 14.58 करोड़ की लागत से 3 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 17, 2025 • 7:07 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सायला पंचायत समिति क्षेत्र में 14.58 करोड़ की लागत से 3 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास
“सायला पंचायत समिति क्षेत्र में 14.58 करोड़ की लागत से 3 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/saila-panchayat-committee-14-crore-road-construction-foundation-laying
Copied
सायला पंचायत समिति क्षेत्र में 14.58 करोड़ की लागत से 3 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास

जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सायला क्षेत्र की इन ग्रामों में मिसिंग लिंक एवं सड़क निर्माण हो जाने से आमजन को सुविधा होगा तथा परिवहन सुगम हो सकेगा। 

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शुक्रवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड जालोर के अंतर्गत सायला पंचायत समिति क्षेत्र मेंं 1.20 करोड़ की लागत से दहिवा से भाटा (बालोतरा सीमा तक) सड़क निर्माण, 2.88 करोड़ की लागत से 8 किमी ग्राम सिराणा से ग्राम-रंगाला सरहद तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण व 10.5 करोड़ की लागत से 9.5 किमी वालेरा जीएसएस से ओटवाला मामाजी ओरण वाया होटल नीलकमल होते हुए भीलवाड़ी तक सायला बाई पास सड़क निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के लिए 247 बसों एवं 96 छोटे वाहनों का किया गया अधिग्रहण
NEW
flash_on
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान
flash_on
जालोर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, विवादित बयान पर कांग्रेसियों ने किया विरोध, सभापति समेत 8 डिटेन
flash_on
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन
flash_on
पंचायतराज चुनाव : दोनों दलों में टिकट वितरण पर हुई माथापच्ची, अब होगा मान मनोव्वल का दौर
flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि दहिवा से भाटा मिसिंग लिंक सड़क कार्य पूर्ण होने पर बालोतरा की ओर जाने वाले राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी साथ ही इस क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगी। इसी प्रकार सिराणा से रंगाला मिसिंग लिंक सड़क को जोड़े जाने की क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी जिसे जनभावनाओं के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में पानी के प्राकृतिक बहाव एवं निकासी का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यकतानुसार रपट व पुलिए का निर्माण करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने की बात कही। 

मुख्य सचेतक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों व कृषकों से चर्चा करते हुए क्षेत्र में पेयजल व विद्युत सप्लाई के बारे में फीडबैक लिया तथा अधिकारियों को बिना देरी के सिंगल फेस घरेलू कनेक्शनों को जारी करने की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पशुओं की चिकित्सा के लिए शुरू की गई मोबाइल वैन हेल्प लाईन 1962 पर कॉल कर घर बैठे पशु के निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठाने की बात कही। 

विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पेयजल व विद्युत चोरी पर रोकथाम लगाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने दहिवा में 33 केवी जीएसएस के मरम्मत कार्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के क्रमोन्नयन के प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देशित किया। 

 इस अवसर पर सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, सायला उप प्रधान अनुराधा कंवर, उदयसिंह दादाल, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, पुखराज विराणा, राहुल भण्डारी, मंगलसिंह सिराणा, खेतलावास प्रशासक हाजाराम चौधरी, लालाराम माली, राजेन्द्र माहेश्वरी, नैनमल लखारा, बलवंतसिंह तूरा, सुरेश राजपुरोहित, जबराराम परमार ओटवाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter