घर-घर पहुँच एसआईआर परिगणना प्रपत्र भरवा रहे बीएलओ

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 5, 2025 • 6:44 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
घर-घर पहुँच एसआईआर परिगणना प्रपत्र भरवा रहे बीएलओ
“घर-घर पहुँच एसआईआर परिगणना प्रपत्र भरवा रहे बीएलओ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/animal-husbandry-director-anand-sejra-bluetongue-disease-monitoring-ahore-679
Copied
घर-घर पहुँच एसआईआर परिगणना प्रपत्र भरवा रहे बीएलओ
  • जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित ईआरओ व एईआरओ ने फील्ड भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

जालोर. जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण करने का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को भीनमाल क्षेत्र के रंगाला में पहुँच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से किया जा रहे संपर्क एवं इनुमेरेशन फॉर्म वितरण व संग्रहण कार्य का अवलोकन किया तथा समुचित दिशा-निर्देश दिए।

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से तथा स्थानीय नागरिकों से एसआईआर को लेकर चर्चा की तथा एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं व उपस्थित जनों से एसआईआर को लेकर बीएलओ से जानकारी प्राप्त करने, परिगणना प्रपत्र भर व नवीन फोटो चस्पा कर जमा करवाने तथा बीएलओ का सहयोग करने एवं एसआईआर के दौरान अधिकतम भागीदारी निभाने की अपील की।

विज्ञापन

जिले के आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर एसआईआर गतिविधियों का अवलोकन कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter