बेंगलुरु में अग्निकांड के पीड़ित परिवारों की कांग्रेस पार्टी ने पांच-पांच लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता

जालोर. बेंगलुरु के नगरथपेट इलाके में पिछले दिनों हुए हृदय विदारक अग्निकांड के जालोर जिले के दोनों पीड़ित परिवारों को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस राशि की घोषणा पिछले दिनों आवास एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज़मीर अहमद खान ने घटना स्थल पर की थी।
विज्ञापन
पार्टी के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर बेंगलूर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के वी गौतम, पूर्व पार्षद आर वी युवराज, जिला महासचिव बिशनसिंह राजपुरोहित वीराना व कांग्रेस के युवा नेता लक्ष्मण सिंह मॉक ने घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों को पार्टी की ओर से घोषित सहायता राशि सुपुर्द की एवं उन्हें सांत्वना दी। ज्ञात रहे कि कर्नाटक सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस दर्दनाक अग्निकांड में मदन सिंह राजपुरोहित का पूरा परिवार व एक अन्य युवक सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस अवसर पर कासिया अध्यक्ष कलाराम चौधरी, सचिव प्रेम सिंह सोडा, देवीसिंह चूरा, मालमसिंह सोडा, रणछोड़ सिंह राजपुरोहित, छैलसिंह रोमातर, दिनेश डोणी, सहित काफी संख्या में प्रवासी बंधु उपस्थित थे। दुःख की इस घड़ी में प्रवासी राजस्थानियों की आर्थिक सहायता करने के लिए सभी लोगों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार,आवास एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी जेड ज़मीर अहमद खान, बेंगलूर जिला अध्यक्ष के वी गौतम, आर वी युवराज व कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया । विशेष तौर पर जिला महासचिव बिशनसिंह विराणा एवं युवा नेता लक्ष्मण सिंह मौक का आभार प्रकट किया, जिन्होंने संकट के इस दौर में सरकार एवं पार्टी के साथ समन्वय स्थापित करके पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिलाने में अहम भूमिका निभाई।