कोडी में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 15, 2025 • 7:22 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
कोडी में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया
“कोडी में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/elderly-robbery-kodi-five-arrested-jalore
Copied
कोडी में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया
  • लूट की गई सोने की 02 मुरकियाँ बरामद, घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार जब्त

जालोर. भीनमाल थाना क्षेत्र के कोडी में 9 दिसम्बर को हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 09 दिसम्बर, 2025 को थानाराम पुत्र सोनाराम मेघवाल निवासी कोड़ी ने लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की, कि दिनांक 9.12.25 को सुबह करीबन 8 बजे की बात है कि मैं मेरे घर से खेत में जाने के लिये भीनमाल-रानीवाड़ा सड़क पर पैदल-पैदल जा रहा था, ज्योहि मै गौशाला के पास पहुंचा तो रानीवाड़ा की तरफ से एक स्विफ्ट कार बरंग सफेद आई, जिसमें सवार व्यक्तियों द्वारा बल पुर्वक मुझ के कानों में पहनी हुई सोने की मुरकियां कान तोड़कर छीनकर ले ली एवं मुझे धक्का देकर सड़क पर पटक दिया वगैरा, रिपोर्ट पर लूट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विज्ञापन

एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का तुरन्त पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान कर एएसपी मोटाराम गोदारा व भीनमाल डीएसपी शंकरलाल मसुरीया के सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा एफएसएल टीम को मौके पर भेजा जाकर घटनास्थल से घटना से सम्बंधित साक्ष्य संकलित करवाये गये।

विज्ञापन

गठित टीमों द्वारा प्रकरण में शरीक अज्ञात आरोपियों की दस्तयाबी के लिए इनके संबन्ध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पहुंच तकनीकी सहायता एवं मुखबिरी तंत्र से मुलजिमानों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं तलाश के दौरान दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को संदिग्ध आरोपियों को गुजरात में संदिग्ध वाहन स्विफट कार सहित मुलजिमान कृष्ण, सुरेश, चन्द्रसिंह, मनोज व जसाराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो कार में सवार सभी 05 युवकों द्वारा ग्राम कोडी में सड़क जाते बुजुर्ग व्यक्ति के कानों से सोने की दोनों मुरकीयां लूटने की वारदात करना स्वीकार करने पर बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशादेही से दोनों सोने की मुरकियां बरामद की गई। 

इन्हें किया गिरफ्तार

 कृष्ण कुमार के विरूद्ध कुल 05 प्रकरण मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, नकबजनी के दर्ज है। आरोपी मनोज कुमार के विरूद्ध 05 प्रकरण चोरी, नकबजनी के दर्ज है। आरोपी चन्दनसिंह के विरूद्ध मादक पदार्थ तस्करी व शराब तस्करी के 02 प्रकरण है जो बिहार राज्य में शराब तस्करी में लिप्त रहा है। उक्त सभी आरोपी आपसी दोस्त है, गुडामालानी क्षेत्र के है।

बड़ी घटना की फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गुडामालानी अनाज मण्डी में जीरा के व्यापारी द्वारा गुजरात में जीरा को बेचकर गुजरात से जीरा व्यापारी करीबन 30-40 लाख रूपये लेकर आने की सूचना प्राप्त होने पर लूटने हेतु रैकी करने निकले थे, उनके पास रूपये नहीं होने से खर्चा चलाने हेतु रास्ते में कोडी ग्राम में वृद्ध व्यक्ति से सोने की मुरकियों लूटने की वारदात की गई, उक्त सभी कार में गुजरात, राजस्थान के बॉर्डर इलाके में व्यापारी के साथ नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने से पूर्व रैकी करने के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम वासण जिला बनासकांठा गुजरात से दस्तयाब किये गये, जिससे बड़ी वारदात का अजाम नहीं दे सके।

 इनको किया गिरफ्तार

 1. कृष्ण कुमार पुत्र उदाराम माली निवासी मेडा पुरोहितान, पुलिस थाना बागोडा, जिला जालोर,

2. सुरेश कुमार पुत्र हेमाराम कुराडा विश्नोई निवासी बारूडी, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर

03. चन्दनसिंह पुत्र मोडसिह राजपूत, निवासी भालीखाल, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर

04. मनोज कुमार पुत्र बुधाराम खिलेरी विश्नोई, निवासी जुगतानियों की ढाणी आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर

05. जसाराम उर्फ जसराज पुत्र भैराराम ब्राहमण निवासी चकगुडा आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter