बाड़मेर डिपो की रोडवेज बस के बंधाणी चालक व दो सवारियों को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 18, 2025 • 6:46 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर डिपो की रोडवेज बस के बंधाणी चालक व दो सवारियों को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
“बाड़मेर डिपो की रोडवेज बस के बंधाणी चालक व दो सवारियों को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने किया गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/barmer-roadways-bus-driver-and-passengers-caught-with-doda-post-by-bagra-police
Copied
बाड़मेर डिपो की रोडवेज बस के बंधाणी चालक व दो सवारियों को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालोर. नशेड़ियों की अब खैर नहीं है। बाड़मेर की रोडवेज बस चालक बंधाणी को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य सवारियों को भी डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर रेंज के आईजी विकासकुमार द्वारा रेंज में अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु "मिशन मदमर्दन" के तहत कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

इसी के तहत जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों/अवैध शराब की बड़ी खेप की धरपकड़ एवं बड़े सरगनाओं तथा आपूर्तिकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे "ऑपरेशन भौकाल" एवं "ऑपरेशन संपोलिया" के तहत एएसपी मोटाराम गोदारा एवं वृताधिकारी गौतम कुमार जैन के निकटतम सुपरविजन में बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में 18 अप्रेल को आकोली बस स्टेण्ड पर कोटा से बाड़मेर चलने वाली रोडवेज बस को रूकवाया जाकर तलाशी ली गई तो उक्त बस नम्बर आरजे 07 पीबी 5702 के चालक घेवरचन्द पुत्र चुतराराम जाट निवासी मुडनो की ढ़ाणी सरनू भीमजी पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर से कुल 989 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा बरामद हुआ।

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

विज्ञापन

इसी प्रकार बस में सवार सवारी खेताराम पुत्र गोरधनराम जाट निवासी सांजटा पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाडमेर से 208 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा तथा सवारी हिमताराम पुत्र दुर्गाराम प्रजापत निवासी अरणीयाली पुलिस थाना सिणधरी जिला बाडमेर से 980 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा को बिना लाईसेंस व परमिट के परिवहन करता पाये जाने पर उपरोक्त तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किग्रा. 177 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा बरामद कर तथा अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त बस नम्बर आरजे 07 पीबी 5702 को जब्त किया गया। मादक पदार्थ डोडा पोस्त का चूरा के खरीद फरोख्त के संबध में पूछताछ जारी है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter