फुले का जीवन नारी शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत- महेंद्र मुणोत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 3, 2026 • 6:09 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
फुले का जीवन नारी शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत- महेंद्र मुणोत
“फुले का जीवन नारी शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत- महेंद्र मुणोत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/savitribai-phule-jayanti-program-women-education-and-social-equality-jalore
Copied
फुले का जीवन नारी शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत- महेंद्र मुणोत
  • मां सावित्रीबाई फुले जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी आयोजित

जालोर. हिंदू युवा संगठन संस्था जालोर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत मां सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार, 3 जनवरी 2026 को दोपहर 3.30 बजे मां सावित्रीबाई फुले छात्रावास, होटल विजय पैराडाइज के सामने पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगेड़िया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन देवेंद्र मेहता, दिनेश महावर, उर्मिला दर्जी, महेंद्र राठौड़, प्रवीण चौहान, श्रवण सिंह सिसोदिया एवं प्रवीण भादरु उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका जीवन नारी शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में कहा कि मां सावित्रीबाई फुले का योगदान आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। उनके विचारों को आत्मसात कर युवाओं को शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

अमन देवेंद्र मेहता ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का जो कार्य प्रारंभ किया, वह आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है। दिनेश महावर ने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में मां सावित्रीबाई फुले का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रवीण भादरु ने कहा कि हिंदू युवा संगठन संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उर्मिला दर्जी ने धन्यवाद-आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू युवा संगठन संस्था द्वारा मां सावित्रीबाई फुले जयंती जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन समाज में शिक्षा, समानता एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था कार्यकर्ता छात्रावास छात्राएं उपस्थित थी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter