महाकवि माघ एवं महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत- ओंकार सिंह लखावत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 10, 2026 • 5:50 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
महाकवि माघ एवं महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत- ओंकार सिंह लखावत
“महाकवि माघ एवं महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत- ओंकार सिंह लखावत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/mahakavi-magh-brahmagupta-panorama-heritage-omkar-singh-lakhawat-jalore
Copied
महाकवि माघ एवं महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत- ओंकार सिंह लखावत
  • शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से कॉलेज तथा स्कूल छात्र छात्राओं को दी जाए प्राचीन भारतीय विज्ञान एवं साहित्य की जानकारी

जालोर. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने शनिवार को प्रातः भीनमाल पहुंच महाकवि माघ तथा गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त पैनोरमा का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कॉलेज - स्कूल के छात्र - छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से महाकवि माघ तथा महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के जीवन दर्शन, कार्यों की जानकारी देने की बात कही। उहोंने कहा कि महाकवि माघ तथा गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त हमारी महान ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत है। इनके लिखे ग्रंथों से हमे प्राचीन भारतीय काव्य तथा विज्ञान की जानकारी मिलती है।

वीरमदेव कान्हड़देव चौहान पैनोरमा निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने इससे पहले शनिवार सुबह जिला मुख्यालय पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक जालोर परिसर में वीरमदेव कान्हडदेव चौहान पैनोरमा के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने पैनोरमा निर्माण के छत निर्माण कार्य का अवलोकन कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण व मजबूत स्ट्रक्चर बने इस पर विशेष ध्यान की बात कही। उन्होनें बताया कि जिला मुख्यालय पर लगभग चार करोड़ लागत से भव्य वीर वीरमदेव कान्हड़देव चौहान पैनोरमा का निर्माण किया जाएगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter