कांग्रेसियों ने वीबी जी रामजी को लेकर किया एक दिवस का सांकेतिक उपवास

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 11, 2026 • 8:19 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेसियों ने वीबी जी रामजी को लेकर किया एक दिवस का सांकेतिक उपवास
“कांग्रेसियों ने वीबी जी रामजी को लेकर किया एक दिवस का सांकेतिक उपवास”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/congress-symbolic-fast-against-vb-gram-g-mgnrega-bachao-andolan-jalore
Copied
कांग्रेसियों ने वीबी जी रामजी को लेकर किया एक दिवस का सांकेतिक उपवास

जालोर. केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका पर किए गए गंभीर हमले को देखते हुये जिला कांग्रेस कमेटी जालोर द्वारा "मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन"के तहत रविवार 11 जनवरी, 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक "एक दिवस का सांकेतिक उपवास" कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृव में डॉ भीमराव अंबेडकर सभा स्थल हरिदेव जोशी सर्किल जालोर में रखा गया।

सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि के अवसर पर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तपश्चात समस्त कांग्रेसजन द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित कर वीबी जी रामजी विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की बात आमजन के समक्ष रखी। ताकि काम के अधिकार की रक्षा की जा सके और मनरेगा को उसके मूलअधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल किया जा सके। समस्त कांग्रेसजन ने भोजन नहीं करके उपवास कार्यक्रम किया। सांकेतिक एक दिवसीय उपवास के दौरान पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, सरोज चौधरी, सवाराम पटेल, ईशराराम विश्नोई, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, संग़ठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाईसिंह चंपावत, गजेन्द्रसिंह डोडियाली, गलबराम मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कँवर, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान, ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, रमेश सोलंकी, जवानाराम परिहार, बसंत सुथार, आमसिंह परिहार, पुखराज विश्नोई, कुशाल सिंह राजपुरोहित, पीरसिंह मालपुरा, प्रेमसिंह मिठड़ी, मोतीसिंह निम्बलना, सुरेश मेघवाल, पन्नेसिंह पोषाणा, नागेश जेन, प्रकाश मेघवाल, आलम खान, सद्दाम राजड़, अमर सिंह, महेंद्र सोनगरा, कमल सिंह बालावत, जीवाराम चौहान, इक़बाल खान, सोनाराम मेघवाल,बंशीलाल माली जगदीश सरगरा, उम्मेद सिंह चारण, पुखराज माली, हिंदल खान, इंद्र सिंह दहिया,पृथ्वी सिंह भाटी फकरुदिन मेहर, गोविन्द मेघवाल,कृष्ण कुमार वनिका जोगाराम सरगरा, छगन आर्य, सूरज बामनिया सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter