भीनमाल में टीबी उन्मूलन को नया संबल: बीसीएमओ डॉ. जाम्भाणी सहित 46 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 30, 2025 • 6:52 PM  1
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
भीनमाल में टीबी उन्मूलन को नया संबल: बीसीएमओ डॉ. जाम्भाणी सहित 46 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र
“भीनमाल में टीबी उन्मूलन को नया संबल: बीसीएमओ डॉ. जाम्भाणी सहित 46 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/bhinmal-nikshay-mitra-initiative-tb-eradication-46-health-workers-join
Copied
भीनमाल में टीबी उन्मूलन को नया संबल: बीसीएमओ डॉ. जाम्भाणी सहित 46 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र

जालोर. निक्षय पोषण किट वितरण अभियान के अन्तर्गत भीनमाल में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बीसीएमओ डॉ दिनेश जाम्भाणी सहित कुल 46 चिकित्साकर्मियों ने निक्षय मित्र के रूप में नामांकित होकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को उपचार अवधि तक पोषण सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने बताया कि टीबी केवल एक चिकित्सकीय चुनौती नहीं है, यह सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। निक्षय मित्र बनकर हम मरीजों को न सिर्फ इलाज बल्कि भावनात्मक सहयोग भी प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
NEW
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा

उन्होने बताया कि सभी निक्षय मित्र अपने-अपने स्तर पर मरीजों को प्रतिमाह पोषण सामग्री, समय-समय पर परामर्श एवं आवश्यक सहायता देंगे। यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाई जा रही है। बीसीएमओ डॉ विश्नोई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इन 46 कर्मियों द्वारा यह योगदान अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने समाज के सक्षम और समर्थ व्यक्तियों, समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से अपील की कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और इस सामाजिक पहल में सहभागी बनें।

विज्ञापन

डॉट्स प्रोवाइडर हरनारायण सुखाड़िया ने बताया कि इस सकारात्मक पहल से टीबी रोगियों को न केवल पोषण मिलेगा बल्कि उनका मनोबल भी मज़बूत होगा और इलाज में भी सहयोग मिलेगा।  कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में यह संकल्प लिया गया कि निक्षय मित्र मरीजों के इलाज एवं पोषण सहयोग के साथ-साथ टीबी मुक्त जालोर बनाने कि लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी बगदाराम, श्यामलाल जीनगर, रमेश कुमार टीए, कुलवंतसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, श्रवण कुमार कनिष्ठ सहायक समेत कई उपस्थित थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter