आहोर विधायक ने नव स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोरवा भवन का शिलान्यास किया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 19, 2025 • 6:01 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
आहोर विधायक ने नव स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोरवा भवन का शिलान्यास किया
“आहोर विधायक ने नव स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोरवा भवन का शिलान्यास किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
19 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/ahore-mla-foundation-stone-norwa-primary-health-center
Copied
आहोर विधायक ने नव स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोरवा भवन का शिलान्यास किया

जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोरवा में नव स्वीकृत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उनके ही क्षेत्र में सुलभ हो सके।

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित, सरपंच वागाराम, पंचायत समिति सदस्य जैसाराम मीणा, रमेश नोरवा, सुरेंद्रसिंह, युवराज सुथार सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विधायक राजपुरोहित ने कहा कि नोरवा सहित आस-पास के ग्रामवासियों को इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी राहत मिलेगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं भी शीघ्र उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के पश्चात विधायक राजपुरोहित ने ग्रामवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनसेवा को ही अपना ध्येय बताते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter