हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया

जब ममता मंच पर जा रही थीं, तब भीड़ से जय श्रीराम के नारे लगने लगे। हंगामे के दौरा ममता के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 4 केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 30, 2022 • 9:29 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया
“हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Dec 2022
https://www.ddthindi.com/nationalnewsmamata-banerjee-howrah-station-video-goes-viral
Copied
हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम हावड़ा स्टेशन पर हो रहा था और PM अहमदाबाद से इसमें वर्चुअली जुड़े। बंगाल की CM ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होने पहुंची, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचते ही हावड़ा स्टेशन पर जबरदस्त ड्रामा हो गया।

दरअसल, जब ममता मंच पर जा रही थीं, तब भीड़ से जय श्रीराम के नारे लगने लगे। हंगामे के दौरा ममता के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 4 केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। 

रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया

यह भी पढ़े:- राजस्थान इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल

इसके बाद रेल मंत्री और राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने ममता को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। हालांकि बाद में ममता स्टेज के सामने दर्शक दीर्घा में कुर्सी लगाकर बैठ गईं। बाद में उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। मेट्रो रेल की सवारी के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला में मीडिया के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री को आदर और सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया था। ऐसी कोई बात नहीं हुई के नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता तो नारे लगाते ही हैं।

विवाद के बावजूद ममता ने दिया संबोधन

कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि आज उनके लिए काफी खुशी का दिन है। जब वे रेल मंत्री थीं, तब उन्होंने तारातला जोका मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया था। उस समय प्रतिभा पाटिल वहां आई थीं। उन्होंने कहा कि उन 5 परियोजनाओं में से 4 उनके रेल मंत्री होने के समय की थीं। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें बेहाला में उनका ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द पूरा होता हु आ नजर आ रहा है। ममता ने कहा कि जब वो रेलमंत्री थीं तो उन्होंने 50 विश्व स्तरीय स्टेशन के लिए एक पत्र प्रस्तुत किया था। इस लिस्ट में जलपाईगुड़ी का नाम भी शामिल था। ममता ने इस बात पर खुशी जताई की अब उनकी इच्छा पूरी हो सकेगी।

यह भी पढ़े: - राजस्थान औषधालय का केल डी3 प्लस कैप्सूल रखे मनुष्य के कैल्शियम का ख्याल

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter