राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी विधानसभा में सीखेंगे राजनीति के गुर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 26, 2025 • 7:59 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी विधानसभा में सीखेंगे राजनीति के गुर
“राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी विधानसभा में सीखेंगे राजनीति के गुर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/rajasthan-govt-school-students-mock-assembly-rajya-yuva-sabha-jalore
Copied
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी विधानसभा में सीखेंगे राजनीति के गुर
  • विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की अनूठी पहल

जालोर. प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब राजस्थान विधानसभा में बैठकर राजनीति और बहस करते हुए दिखाई देंगे।  जीवन कौशल विकास हेतु संचालित प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में ’राजस्थान युवा सभा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे खुले मंच पर अपने विचार स्पष्ट रूप से रख सकें, नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, विधानसभा जैसी गरिमामयी व्यवस्था में भाग लेकर विद्यार्थी लोकतांत्रिक मूल्यों को समझेंगे और वाद-विवाद व संवाद कौशल में निखार ला सकेंगे।  

विज्ञापन

ब्लॉक और जिले से चयनित होंगे विद्यार्थी

प्रबल कार्यक्रम की 14 थीम आधारित गतिविधियां अगस्त से सितंबर तक सभी विद्यालयों में संचालित होंगी। विद्यालय स्तर पर मेरिट के आधार पर एक छात्र व एक छात्रा का चयन होगा जो ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों में भाग लेंगे। ब्लॉक से चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर पहुंचेंगे और यहां से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय मॉक विधानसभा दृ राजस्थान युवा सभा में हिस्सा लेंगे।

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन होगा। विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी समिति में शामिल किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर बजट का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन

मार्गदर्शन व मॉनिटरिंग

 विद्यार्थियों को विषय की समझ और कौशल निर्माण के लिए जिला स्तर पर मेंटर्स ग्रुप बनाया जाएगा। वहीं प्रबल कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डाइट को सौंपी गई है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter