शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने भागली सिंधलान व बागरा में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 21, 2025 • 8:16 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने भागली सिंधलान व बागरा में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश
“शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने भागली सिंधलान व बागरा में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/education-panchayati-raj-minister-madan-dilawar-inspection-bagri-sindhlan-bagra-cleanliness
Copied
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने भागली सिंधलान व बागरा में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश

जालोर. राज्य के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावार ने गुरूवार को भागली सिंधलान व बागरा ग्राम पंचायत में आम रास्तों पर साफ-सफाई, जल निकासी व कचरा संग्रहण व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने भागली सिंधलान में कचरे का ढेर पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए विकास अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कचरा संग्रहण पात्र लगाने के साथ ही कचरे के समुचित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को पाबंद किया। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आहोर कॉलेज में संस्कृत दिवस पर व्याख्यान, छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी
NEW
flash_on
वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी
flash_on
आहोर कॉलेज में नशे से दूर रहने का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
flash_on
पीपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
flash_on
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
flash_on
जालोर ब्लॉक के संस्था प्रधानों को दिया एफएलएन और रीडिंग कैंपेन का प्रशिक्षण

 उन्होंने बागरा में निरीक्षण के दौरान रहवासी क्षेत्र में आमजन से मुलाकात कर साफ-सफाई एवं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा सड़क व नाली व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कॉलोनियों में जल भराव समस्या के निस्तारण एवं नालियों से ब्लॉकेज हटा पानी की समुचित निकासी किये जाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया। 

  उन्होंने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लेते हुए बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों के परिवाद सुनकर उनके निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। 

विज्ञापन

 इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी प्रदीप मायला, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक मुनेश मीणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter