संभागीय आयुक्त ने निम्बला में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 1, 2025 • 5:56 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
संभागीय आयुक्त ने निम्बला में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण
“संभागीय आयुक्त ने निम्बला में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 May 2025
https://www.ddthindi.com/divisional-commissioner-public-hearing-nimbla-jalore
Copied
संभागीय आयुक्त ने निम्बला में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण
  • जिलेभर में हुआ पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिदेनाएं प्राप्त कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 

विज्ञापन

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भाद्राजून तहसील के निम्बला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांने अधिकारियों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के साथ ही जनता की समस्याओं पर प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान विद्युत, पेयजल, सड़क, राजस्व, पंचायतीराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए जिनकी सुनवाई करते हुए संभागीय आयुक्त ने विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष प्रकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए पाबंद किया। इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिलेभर में हुआ पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

 त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत माह के प्रथम गुरूवार को जिले में समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन से परिवाद प्राप्त कर मौके पर ही विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter