मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में 28 वर्ष पुराने प्रकरण में ऋणी को मिली 56 लाख 85 हजार की ब्याज की छूट

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 27, 2025 • 6:32 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में 28 वर्ष पुराने प्रकरण में ऋणी को मिली 56 लाख 85 हजार की ब्याज की छूट
“मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में 28 वर्ष पुराने प्रकरण में ऋणी को मिली 56 लाख 85 हजार की ब्याज की छूट”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/cm-interest-relief-scheme-loan-waiver-jalore-28-years-old-case
Copied
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में 28 वर्ष पुराने प्रकरण में ऋणी को मिली 56 लाख 85 हजार की ब्याज की छूट

जालोर. भूमि विकास बैंक जालोर की शाखा-सांचौर के 28 वर्ष पुराने ऋणी सांचौर के पुर ग्राम निवासी भीखाराम पुत्र कालूराम विश्नोई की कुल मांग राशि 78 लाख 23 हजार थी। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत केवल 21 लाख 37 हजार जमा करवाने पर इन्हें 56 लाख 85 हजार की अवधिपार ब्याज में छूट प्राप्त हुई साथ ही नो-डयूज प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि भी रहन मुक्त करवाई गई। 

विज्ञापन

ऋणी भीखाराम के पुत्र गणपतलाल ने कहा कि इस योजना के कारण ही मेरे पिता द्वारा लिया गया कर्ज मैं चुका पाया हूं। जिस पर ऋणी भीखाराम ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के समस्त बकाया रहे ऋणियों से भी अपील की कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ अच्छी योजना लागू की गई है जिसका समस्त बकाया रहे ऋणियों को लाभ लेना चाहिए। 

bolt Latest News

flash_on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
NEW
flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच

विज्ञापन

         बैंक के सचिव एवं उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजनान्तर्गत जालोर बैंक ने 26 सितम्बर को संपूर्ण प्रदेश में सर्वाधिक वसूली 1 करोड़ 61 लाख करके नया कीर्तिमान बनाया है एवं योजना प्रारंभ से अब तक बैंक के 1174 ऋणियों ने 6 करोड़ 80 लाख जमा करवाकर 13 करोड़ 16 लाख की ब्याज में छूट प्राप्त की है। योजना की अन्तिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। 

विज्ञापन

उन्होंने समस्त बकाया ऋणियों से अपील की हैं कि वे अपना बकाया ऋण जमा करवाकर योजनान्तर्गत मिलने वाली अवधिपार ब्याज की छूट का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इस संबंध में बैंक से संपर्क कर बकाया ऋण जमा करवा सकते हैं।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter