सायला में नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का उपचार किया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 1, 2026 • 6:22 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
सायला में नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का उपचार किया
“सायला में नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का उपचार किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/saila-jalore-free-veterinary-surgery-camp-1945-animals-treated
Copied
सायला में नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का उपचार किया

जालोर. जिले के सायला उपखंड मुख्यालय पर नवीन बस स्टेंड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को संघवी स्व.श्रीमती सुमटीबाई भबुतमल भंडारी परिवार एवं पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान तीन दिवसीय द्वितीय नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया।तीन दिवसीय शिविर में कुल 1945 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों राहत प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी थी। जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह दादाल ने की। अतिथि के नाते पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, संयुक्त निदेशक डॉ गणपतसिंह सोढा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा,भाजपा नेता गणपतसिंह बगेड़ियां भामाशाह चंपालाल भंडारी,जिला महासचिव कांग्रेस सुल्तान खान भाटी,समाजसेवी दुर्गसिंह तूरा,बीबीएचओ डॉ संजय माली,भाजपा पोषाणा रघुनाथसिंह राजपुरोहित,नाथुसिंह तीखी मौजूद रहे।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
NEW
flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर

समारोह का आगाज अतिथियों ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार चौधरी में कहाकि दान देना सरल है, लेकिन स्वय भामाशाह परिवार द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर कार्य करना सराहनीय कार्य है।सायला क्षेत्र पशु प्रेमी है।इस प्रकार से जरूरतमंद पशुपालकों लाभ भी मिल रहा है।साथ ही उन्होंने जागरूक होकर पशुपालकों को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

विज्ञापन

संयुक्त निदेशक सोढा ने संबोधित करते हुए कहाकि मूक पशुओं के लिए भामाशाह परिवार ने शिविर आयोजित कर बड़ी संख्या में पशुपालकों को लाभ प्रदान किया है।विभाग इस प्रकार के शिविरों के सहयोग के लिए तत्पर है।साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। भामाशाह चंपालाल भंडारी ने स्वागत भाषण देते हुए पिताजी की भावना के अनुरूप मूक पशु सेवा के लिए शिविर का आयोजन कर पशुपालकों को सेवा प्रदान की। शिविर में सेवा देने वाले पशु चिकित्सा टीम को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस दौरान शिविर प्रभारी डॉ संजय माली,चंपालाल भंडारी,सेवानिवृत संयुक्त निदेशक गणपतसिंह, कुइयांलाल जैन,प्रतीक भंडारी,वस्तुपाल जैन,मांगीलाल फोलामुथा,नरपतसिंह मोकनी,कांतिलाल छात्रगोता,नारायणलाल विश्वकर्मा,प्रकाश शर्मा,श्रवण अग्रवाल विपुल दवे,कालूराम सुथार आदि उपस्थित थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter