रैपिड रोविंग एवं डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जालौर जिले में फसलों का व्यापक सर्वे

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 9, 2026 • 7:14 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
रैपिड रोविंग एवं डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जालौर जिले में फसलों का व्यापक सर्वे
“रैपिड रोविंग एवं डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जालौर जिले में फसलों का व्यापक सर्वे”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/rapid-roving-diagnostic-team-crop-survey-jalore-rabi-farms
Copied
रैपिड रोविंग एवं डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जालौर जिले में फसलों का व्यापक सर्वे

जालोर. अतिरिक्त निदेशक, कृषि विस्तार, खण्ड जालोर द्वारा गठित रैपिड रोविंग एवं डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जिले के कृषि उप-जिला जालौर एवं भीनमाल क्षेत्र के ग्राम उम्मेदाबाद, सायला, बावतरा, जीवाणा, भांडवपुर, पोषाणा, पुनावास, हरमू, तिलोड़ा, चेनपुरा तथा बागोड़ा तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर रबी फसलों में कीट एवं व्याधियों की स्थिति के अवलोकन हेतु रैपिड सर्वेक्षण किया गया। 

रैपिड रोविंग टीम के समन्वयक डॉ. खुमान सिंह रुपावत, उपनिदेशक कृषि विस्तार (सामान्य), कृषि खण्ड जालोर, सुभाषचन्द्र सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) जालोर जिला प्रतिनिधि, डॉ. रतनलाल शर्मा, सहायक आचार्य (पौध व्याधि) व स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक द्वारा रबी फसलों में कीट व्याधि की स्थिति का अवलोकन कर कृषकों को वांचित समाधान बताया। 

विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान किसानों के खेतों मे खडी विभिन्न फसलों का भ्रमण कर फसल स्थिति कीट व्याधि का प्रकोप आदि जायजा लिया गया। सरसों, गेहूं, तारामीरा, इसबगोल, अरंडी, अनार, क्विनोआ आदि फसलों का निरीक्षण किया गया। अनार फसल में कहीं-कहीं एन्थ्रेक्नोज एवं सर्कास्पोरा रोग का प्रकोप देखा गया। सरसों फसल में कुछ क्षेत्रों में एफीड़ कीट का प्रकोप पाया गया, जो वर्तमान में आर्थिक क्षति स्तर से कम रहा। तथापि पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रकोप बढ़ने की संभावना के कारण निरंतर निगरानी के निर्देश फील्ड स्टाफ को दिए गए। सरसों में कहीं-कहीं ओरोबैंकी (परजीवी खरपतवार) की समस्या भी देखी गई। गेहूं फसल में कीट एवं रोगों का प्रकोप नगण्य पाया गया तथा कोई विशेष समस्या नहीं देखी गई। अरंडी फसल में वर्षा के पश्चात कुछ क्षेत्रों में कैप्सूल झड़ने एवं लीफ स्पॉट रोग का हल्का प्रकोप पाया गया।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

विज्ञापन

रैपिड रोविंग सर्वेक्षण के दौरान अधिकांश फसलों में कीट-व्याधि का प्रकोप नियंत्रण स्तर में पाया गया। संभावित प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए फील्ड स्टाफ को सतत निगरानी, समय पर परामर्श एवं कृषकों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter