बागरा में संतुलन बिगड़ने से बस पलटी, बड़ा हादसा टला

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 24, 2025 • 4:37 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
बागरा में संतुलन बिगड़ने से बस पलटी, बड़ा हादसा टला
“बागरा में संतुलन बिगड़ने से बस पलटी, बड़ा हादसा टला”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/bagra-bus-accident-near-pond-major-tragedy-averted
Copied
बागरा में संतुलन बिगड़ने से बस पलटी, बड़ा हादसा टला

देवेन्द्रराज सुथार / बागरा. बागरा कस्बे में बस स्टैंड के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरत से आ रही एक निजी ट्रेवल्स की बस, जो सिरोही-भीनमाल की ओर जा रही थी, तालाब किनारे सड़क के पास बने गड्ढों में संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई।

बस में करीब 15 सवारियां थीं, जिन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर पास के दुकानदार – जालम सिंह सिंधल, सकाराम राव, भीमाराम मेधवाल, अमित कुमार सहित कई लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

बताया गया कि बस जिस स्थान पर पलटी, उससे करीब 10 फीट की दूरी पर बिजली की एक बड़ी डीपी लगी हुई थी, जिसमें ऊपर 11 केवी की लाइन और नीचे दो ट्रांसफार्मर सक्रिय थे। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बागरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। लगभग एक घंटे बाद क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter