ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 9, 2026 • 6:11 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक
“ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 May 2026
https://www.ddthindi.com/gram-rath-abhiyan-sandhya-chaupal-jalore
Copied
ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक
  • मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल
  • कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की

जालोर . राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। 
संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।  उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। 

संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।

bolt Latest News

flash_on
जालोर में आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
NEW
flash_on
टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव समेत कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उम्मेदबाद पंचायत के आगे दिया धरना
flash_on
विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
flash_on
सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला
flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 

उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल,  मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक

इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ

शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत  में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।  

विज्ञापन

13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी

ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter