राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 13, 2025 • 7:21 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर
“राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
13 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-directs-speedy-disposal-of-revenue-cases-review-meeting
Copied
राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर
  • राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को जिले से संबंधित राजस्व प्रकरणों का उच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर.ओ.डब्ल्यू पोर्टल पर प्राप्त प्रकरण संबंधी, भारतमाला परियोजना संख्या 754 (अमृतसर-कांडला मार्ग), राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 के लिए भूमि अवाप्ति एवं अवार्ड वितरण प्रकरण संबंधी, नामांतकरण निस्तारण, धारा 251-ए के तहत रास्तों के प्रकरण, पंजीयन आय, ऑनलाइन सीमाज्ञान, सीमांकन एवं पत्थरगढ़ी के प्रकरणों सहित विभिन्न राजस्व संबंधित मामलों में तहसीलवार प्रगति देखी तथा तय समयसीमा में उक्त प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने लोकायुक्त कार्यालय से संबंधित प्रकरण, एल.आर. एक्ट के अंतर्गत वसूली प्रकरणों एवं लाइट्स के संबंध में समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को संबंधित प्रकरणों के निस्तारण संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

 जिला कलक्टर ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत संबंधित क्षेत्र के पटवारी से समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों के अंतर्गत दुर्घटना मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल रूप से सहायता प्रदान करने की बात कही तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल पर परिवादों का त्वरित करें निस्तारण

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि वे ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर के तहत आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आम जन से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का भी गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।

विज्ञापन

इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर जालोर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सांचौर दौलतराम चौधरी, उपखंड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनिया, उपखंड अधिकारी जालोर मनोज सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter