जालोर कारागृह में बंदियों के लिए आरओ सिस्टम रिपेयर करवाने के निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 16, 2026 • 5:03 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर कारागृह में बंदियों के लिए आरओ सिस्टम रिपेयर करवाने के निर्देश
“जालोर कारागृह में बंदियों के लिए आरओ सिस्टम रिपेयर करवाने के निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 May 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-jail-ro-system-repair-orders-by-dlsa
Copied
जालोर कारागृह में बंदियों के लिए आरओ सिस्टम रिपेयर करवाने के निर्देश
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने शुक्रवार शाम को जिला कारागृह का निरीक्षण कर कारापाल को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कारागृह में बंदियों से वार्तालाप कर यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं नियमानुसार दी जावे इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। इस दौरान उन्होंने बंदियों की मांग पर कारापाल को आरओ रिपेयर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागृह में भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

इस दौरान बंदियों के लिए स्नान करने के स्थान, कपड़े धोने के लिए स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला न्यायाधीश ने बैरक, बाथरूम आदि की साफ सफाई प्रतिदिन अच्छे तरीके से करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों के लिए बाहर से लाए जाने वाले खाद्य पदार्थ अच्छी गुणवत्ता के खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बंदियों के प्रकरणों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि जिन बंदियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं है वे नियमानुसार आवेदन कर निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कारापाल को निर्देश दिए कि जिन बंदियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हो उनके निशुल्क अधिवक्ता के लिए आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भिजवाए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने निशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कहा कि ऐसे बंदी जिनकी अपील नहीं की गई उनकी अपील के लिए कारागृह के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter