जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य सुचारू रखने के दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 24, 2026 • 6:32 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य सुचारू रखने के दिए निर्देश
“जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य सुचारू रखने के दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-jal-jeevan-mission-meeting-er-project-progress-review
Copied
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य सुचारू रखने के दिए निर्देश

जालोर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की 45वीं बैठक जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

विज्ञापन

जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने ओटीएमपी एवं नर्मदा पेयजल परियोजना के प्रोजेक्ट की समीक्षा कर नर्मदा परियोजना के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चौधरी को लक्ष्यानुसार अधिकतम मासिक नल कनेक्शन जोड़ने तथा पीएचईडी परियोजना के अधिशासी अभियंताओं व सहायक अभियंताओं को एक माह का विशेष अभियान चला कर अवैध नल कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल महोत्सव-2026 के तहत जिले में विश्व प्लम्बर दिवस तथा आईईसी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

बैठक में जिला कलक्टर ने नर्मदा के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चैधरी को एफआर व ईआर प्रोजेक्ट के पाईपलाईन संबंधित बकाया कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए संवेदकों द्वारा टीमें बढ़ाने की बात कही। उन्होंने ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए संवेदकों को कार्य सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष रही ग्राम पंचायतों से नल जल मित्रों के प्रशिक्षण के अभ्यर्थियों की प्रस्ताव सूची पीएचईडी को उपलब्ध कराने के लिए अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार को निर्देशित किया।  

बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सदस्य सचिव व पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट की जानकारी देते हुए पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी में प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिलें में नर्मदा परियोजना के डीआर, ईआर, एफआर, सीलूजैसला भाटकी तथा ओटीएमपी योजनाओं के अंतर्गत जिलें के 793 गाँवों के घरों में कुल 3,17,283 नल कनेक्शन दिए जाने प्रस्तावित है इसमें वृहद परियोजना अंतर्गत 3,03,982 लक्ष्य की तुलना में 1,57,203 तथा ओटीएमपी योजनाओं अंतर्गत 13,301 लक्ष्य की तुलना में 11,890 तक नल कनेक्शन जोडे़ जा चुके हैं।

विज्ञापन

बैठक में भूजल विभाग से गणपतलाल, अधिशासी अभियंता पीएचईडी खण्ड जालोर बीएन शर्मा अधिशासी अभियंता परियोजना खण्ड भीनमाल बलवीर सैनी, अधिशासी अभियंता एवं त.स. परियोजना दिलीप गोपलानी, अधिशासी अभियंता परियोजना सांचैर भूरसिंह मीणा, अधिशासी अभियंता परियेाजना खण्ड जालोर धर्मचंन्द सोनी, महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक अशोक विश्नोई, सहायक अभियंता दिगम्बर सिंह, जिला सलाहकार डीएसयू दीपक कुमार, टीपीआई जेजेएम से बी.एस.यादव सहित पीएचईडी परियोजना के संवेदक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter