एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 28, 2026 • 6:59 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.
“एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-theft-case-accused-arrested-gold-silver-recovered
Copied
एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.

जालोर. जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी नकबजनी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।  पुलिस के अनुसार 05 नवम्बर 2025 को देवदा का गोलिया (बागोड़ा) निवासी रामाराम पुत्र सांवलाराम पुरोहित ने रिपोर्ट पेश की कि उसके भाई भमराराम का घर मकान ग्राम देवदा का गोलिया में कृषि बेरा पर आया हुआ है, उसका भाई परिवार सहित मुम्बई में निवास करते है उनका घर बन्द है। रात 04. नवम्बर 2025 को रात्रि में बन्द मकान के ताले तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा भमराराम के मकान में घुसकर घर से किमती सोने-चांदी व रोकड़ रुपये की चोरी की है। अज्ञात चोरो ने 70 से 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उसके भाई व उनकी पत्नी टीपु देवी व उनकी पुत्रवधु रमिला व बेटी पूजा के सभी गहने चोर चोरी कर ले गए है। इस पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान गठित टीम प्रभारी किशनलाल सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा पूर्व में सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी भरतकुमार पुत्र बाबुलाल पुरोहित निवासी खिरोड़ी, झाब जिला जालोर, मदनसिंह पुत्र जवाहरसिंह पुरोहित निवासी मांदडी पीएस आहोर हाल सन्डास रोड मुम्बई को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा वांछित आरोपी मुख्य सरगना अर्जुनसिंह पुत्र कुयासिंह राजपूत निवासी वेडिया पीएस नोसरा जिला जालोर की तलाश की। बाद में उसे गिरफ्तार किया। मामले में 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए है।

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter