भुवनेश्वर पैरा एथलेटिक्स में जालोर की ललिता गर्ग ने जीते रजत व कांस्य पदक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 25, 2026 • 8:18 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
भुवनेश्वर पैरा एथलेटिक्स में जालोर की ललिता गर्ग ने जीते रजत व कांस्य पदक
“भुवनेश्वर पैरा एथलेटिक्स में जालोर की ललिता गर्ग ने जीते रजत व कांस्य पदक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/lalita-garg-jalore-para-athletics-silver-bronze-bhubaneswar
Copied
भुवनेश्वर पैरा एथलेटिक्स में जालोर की ललिता गर्ग ने जीते रजत व कांस्य पदक

जालोर. भुवनेश्वर में आयोजित 24 वीं राष्ट्रीय स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बोरवाड़ा (जालोर) निवासी मोहनलाल गर्ग की पुत्री ललिता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ललिता ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

खेलो इंडिया में जीत चुकी स्वर्ण पदक

ललिता कुमारी की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान रहा है। वे प्रशिक्षक अरविंद वैष्णव के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही थीं। प्रतियोगिता के दौरान रनर के रूप में कुलदीप का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी मदद से ललिता ने अपनी क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ललिता कुमारी इससे पूर्व भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन

उन्होंने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

समाज के लिए बनी प्रेरणा

इस अवसर पर नेत्रहीन विकास संस्थान की अध्यक्ष सुशीला बोरा ने ललिता को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ललिता जैसी बेटियां कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

ललिता कुमारी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जालोर जिले और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter