नर्सेज सप्ताह : देशभक्ति आजादी के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश
जालोर. नर्सेज सप्ताह के अन्तर्गत जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य फेस पेंटिंग ,मेहंदी ,रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके अन्तर्गत फेस पेंटिंग से चेहरे पर रंगों के माध्यम से सुंदर संदेश दिये गये। स्टूडेंट्स की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सामाजिक संदेश पर आधारित ऐक्टिविटीज़ करवायी जा रही हैं। नर्सिंग सप्ताह के फेस पेंटिंग कॉम्पीटिशन में प्रतिभागियों की अनूठी सोच...चेहरा नहीं,मैसेज देखिए...के अन्तर्गत ऑपरेशन सिंदूर नारी सशक्तिकरण,ड्रग्स छोड़ने,लैंगिक समानता,उत्पीड़न के ख़िलाफ़ खामोशी तोड़ने ,वृक्षारोपण एवं देशभक्ति आजादी के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया।अपने आस पास की घटनाओं और परिस्थितियों को लेकर युवा कितने सजग और चिंतित हैं।यह इंटरनेशनल नर्सेज सप्ताह के दौरान राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर में दिखा। जहाँ उन्होंने अपना विजन,कल्पना और सोच दिखाने का मौक़ा मिला ।

विज्ञापन
इस दौरान आर्टिस्ट ने सक्रियता से अपना हुनर चेहरे पर बिखेर दिया।प्रतिभागियों ने एक डेढ़ घंटे आँखें बंद कर बैठने से पहले आर्टिस्ट के साथ थीम पर चर्चा कर कलर प्लानिंग तय की।आर्टिस्ट की सोच जब चेहरे पर उतरी तो जजेज,विजिटर्स और विद्यार्थी सभी हैरान रह गए।

ऐक्टिविटीज़ प्रभारी नर्सिंग फैकल्टी डिम्पल गर्ग ने बताया कि मेहँदी, रंगोली और पोस्टर के माध्यम से सेव गर्ल्स और हमारी नर्स हमारा भविष्य का मेसेज देने के साथ अरेबीक,ब्राइडल,बूटे सहित कई आर्ट बनायी। फेस कम्पटीशन में दस प्रतिभागियों की पाँच टीमे थी।हर टीम ने क्रिएटिविटी और कलर डिजाइन से मेसेज देकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।इस दौरान नर्सिंग कॉलेज एवं जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जालोर के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत, नर्सिंग फैकल्टी शिवा कुमार दवे,मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल,राधेश्याम चिवड़ा ,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,भूपेन्द्र कुमार ,गोविंद ,पूजा सहित समस्त फैकल्टी और प्रशिक्षणार्थियों का सहयोग रहा ।