जालोर अभिभाषक संघ की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया
जालोर. अभिभाषक संघ की ओर से शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ भवन पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष खसाराम परिहार ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
समारोह में एडीजे संजय गुप्ता, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर, सीजेएम डॉ. विमल व्यास, एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण, एसीजेएम द्वितीय दिव्या गोदारा एवं जेएम रेखा चौधरी अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित ने किया। इस मौक़े सचिव विक्रमसिंह सियाणा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार माली, कोषाध्यक्ष ज्योत्सना राजपुरोहित, मनमोहन राठौड़, फरमान अली, महेश कुमार रजक, गुलनार सैयद, सरिता चौधरी सहित बडी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
समारोह का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन