समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था का 23 को कार्यक्रम

समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था का 23 को कार्यक्रम

जालोर। जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के ऊनडी में आगामी 23 व 24 मई को राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था की ओर से समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं उसमे सुधार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

संस्थान के विक्रमसिंह भुण्डवा ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को रानीवाड़ा स्थित राजपूत छात्रावास में समाज बंधुओं की मौजूदगी में बैठक का आयोजन कर पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज में दहेज प्रथा, दिखावा व नशे जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है। इस दौरान इक्ष्वाकू देव देवड़ा बड़गांव, मंगल सिंह सिराणा, राघवेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, रानीवाड़ा, प्रदीप सिंह मालवाड़ा, कालूसिंह रानीवाड़ा कल्ला, नवलसिंह रानीवाड़ा, छैलसिंह देवड़ा रतनपुर, मूलसिंह जाखरी,फतेहसिंह रानीवाड़ा खुर्द, उकसिंह डूंगरी,प्रताप सिंह, जोगसिंह डूंगरी,  जेठुसिंह भालनी, हीर सिंह चौराऊ,सवाई सिंह कालेवा, मदन सिंह तुरा,भंवर सिंह देता, नारायण सिंह उनडी, महीपाल सिंह दासपा,ईश्वर सिंह दुदवा सहित अनेक गणमान्य सदस्य ललोग रहे।