सायला में जिला कलेक्टर ने नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 30, 2025 • 6:41 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सायला में जिला कलेक्टर ने नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
“सायला में जिला कलेक्टर ने नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/saila-jalore-district-collector-inaugurates-free-veterinary-surgery-camp
Copied
सायला में जिला कलेक्टर ने नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

जालोर. उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को संघवी स्व.श्रीमती सुमटीबाई भबुतमल भंडारी परिवार एवं पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वितीय नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन

शिविर का जिला कलेक्ट प्रदीप के. गावंडे के मुख्य आतिथ्य व  उपखंड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पुलिस उपधीक्षक गौतम जैन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जबकि अतिथि के नाते तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ गिरधरसिंह सोढा, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक गणपतसिंह बालोत, संघवी मांगीलाल फोलामुथा उपस्थित रहे। शिविर का अतिथियों ने विधिवत रूप से गौ पूजन के साथ शुभारंभ किया। जिला कलेक्टर गावंडे ने भामाशाह परिवार द्वारा आयोजित मूक पशुओं के लिए शिविर का आयोजन कर राहत प्रदान करना जीवदया का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए सराहना की। पुलिस उपअधीक्षक जैन ने मूक पशु पक्षियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए सभी पशु चिकित्सा टीम को पूर्ण मनोयोग से उपचार कर राहत प्रदान करने को कहा। समारोह में भामाशाह परिवार द्वारा अतिथियों का साफ़ा व माला पहनाकर बहुमान किया। इस दौरान शिविर प्रभारी डॉ संजय माली, संघवी मंगनीलाल फ़ोलामुथा, कुइयांलाल कबदी, गौतम जैन, वस्तुपाल जैन, विक्रम फ़ोलामुथा महेंद्र चोपड़ा, प्रकाश भंडारी, प्रतीक भंडारी, रतनसिंह राठौड़, नारायणलाल सुथार, नागेश जैन, प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन रविन्द्रसिंह राणावत ने किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter