विद्यार्थी बड़ा लक्ष्य तय करते हुए जीवन में आगे बढ़े - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 29, 2025 • 6:50 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
विद्यार्थी बड़ा लक्ष्य तय करते हुए जीवन में आगे बढ़े - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
“विद्यार्थी बड़ा लक्ष्य तय करते हुए जीवन में आगे बढ़े - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/statistical-day-2025-jalore-jogeshwar-garg-students-message
Copied
विद्यार्थी बड़ा लक्ष्य तय करते हुए जीवन में आगे बढ़े - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
  • सांख्यिकी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह व कार्यशाला का हुआ आयोजन

जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में रविवार को प्रो. पी.सी. महालनोबीस की स्मृति में 19वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर विषय "75 ईयर ऑफ नेशनल सैंपल सर्वे" पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़े, कर्तव्य पथ पर आने वाली कठिनाइयों व असफलता से घबराएं नहीं, किताबी ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें, आउट ऑफ़ बॉक्स सोच रखते हुए जीवन को सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने के साथ ही स्पोर्ट्स, साहित्य जगत आदि क्षेत्रों में भी जालोर जिले का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ धनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सांख्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय, ओडवाड़ा के प्रधानाचार्य विजय सिंह इंदा एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, जालोर के जिला सचिव सचिन राजपुरोहित ने सांख्यिकी विषय पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जिला एक दृष्टि फोल्डर 2025 का भी विमोचन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी महेश चावला, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी दिनेश मीणा, किशन सिंह, अधिकारी कार्मिक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter