शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को मिली त्वरित राहत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 30, 2026 • 6:35 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को मिली त्वरित राहत
“शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को मिली त्वरित राहत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/urban-service-camps-provide-quick-relief-to-citizens-in-jalore
Copied
शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को मिली त्वरित राहत
  • जिले के नगर निकायों में लगे शहरी सेवा शिविर

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्रों में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविरों में पट्टे, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

विज्ञापन

शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। शिविरों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना (69ए, 54ई, 56बी, 60सी), सड़क व नालियों की मरम्मत, पेचवर्क कार्य, फेरोकवर एवं मैन हॉल्स की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट दुरस्त करना, सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, फ्लैगशिप योजनाओं के तहत आवेदन व स्वीकृति जारी करना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना एवं कुसुम योजना के आवेदन, बकाया लीज राशि जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट, बकाया लीज राशि वर्ष 2025-26 तक एक मुश्त शिविर में जमा करने पर 100 प्रतिशत छूट, फ्री होल्ड के लिए 10 वर्ष तथा लीज मुक्ति के लिए 8 वर्ष की लीज राशि अग्रिम एकमुश्त जमा कराने पर बकाया लीज राशि 60 प्रतिशत, नामान्तरण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, ईडब्लूएस एवं एलआईजी श्रेणी के आवंटियों द्वारा बकाया किस्तों की एकमुश्त जमा राशि पर ब्याज एवं शास्ति में 100 प्रतिशत की छूट, लॉटरी से आवंटित आवासीय भूखण्डों के 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पूर्व विक्रय किए जाने के प्रकरणों में शास्ति में 50 प्रतिशत की छूट, लॉटरी या नीलामी से आवंटित ऐसे आवासीय भूखण्ड, जिनकी निलामी या आवंटन राशि पूर्ण जमा, उन्हें बिना ब्याज एवं शास्ति के पट्टा वितरण सहित स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter