वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक खेती प्रशिक्षण, वृक्षारोपण व जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 1, 2026 • 6:03 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक खेती प्रशिक्षण, वृक्षारोपण व जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक खेती प्रशिक्षण, वृक्षारोपण व जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-water-conservation-campaign-organic-farming-training-jalore-krishi-vigyan-kendra
Copied
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक खेती प्रशिक्षण, वृक्षारोपण व जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • जल प्रार्थना कर कृषक कल्याण की कामना की गई

जालोर.  राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 25 मई से 5 जून तक आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र, केशवना में संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला कलक्टर ने कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ ही कृषकों को जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
NEW
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन
flash_on
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
flash_on
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया स्मरण

कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र केशवणा की सहभागिता से जिला स्तरीय कार्यक्रम में परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक खेती प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 150 कृषकों ने भाग लिया। कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट द्वारा जल प्रबन्धन के अन्तर्गत फव्वारा सिंचाई, ड्रिप सिंचाई के साथ पाईपलाईन द्वारा सिंचाई कर जल बचत कर आधुनिक ढंग की उन्नत खेती कर अधिकाधिक कृषि उत्पादन लेने की सलाह कृषकों को दी गई।

विज्ञापन

डॉ. पवन पारीक व कृषि वैज्ञानिक सुमन शर्मा द्वारा जैविक खेती का परिचय, उपयोगिता व वर्तमान समय की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुभाषचन्द्र द्वारा जैविक बीज उत्पादन, नर्सरी पौध तैयारी तथा जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जैविक खेती आधारित वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, बीजामृत, संजीवक वर्मीवास, दस पर्णी घोल, अग्निअस्त्र, नीमाअस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि की सजीव प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं यथा- फार्म पौण्ड व पाईपलाईन की जारी की गई प्रशासनिक स्वीकृतियां कृषकों कोे वितरित की गई, साथ ही उद्यान विभाग से सौर ऊर्जा संयंत्र से लाभान्वित कृषक मदनसिंह को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र केशवणा में स्थापित जल संग्रहण टैंक में जल पूजन किया गया।  कार्यक्रम में अमित आहूजा, राजेन्द्र प्रसाद सामोता, विष्णु कुमार व अन्य फील्ड के अधिकारी-कार्मिकों व कृषकों ने भाग लिया।

मंगलवार को इन गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

अभियान के तहत 2 जून को नदी, बांध, सरोवर, नहरों पर पूजन, नहरों एवं खालों की साफ-सफाई, जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अंतर्गत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी अंतर्गत कार्यक्रम, जल उपयोगिता संगमों द्वारा कार्यक्रम, नए कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन, पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण, आरटीडब्ल्यूएचएस निर्माण हेतु तकनीकी जानकारी देना, जल बचत के लिए जन जागृति, जल परीक्षण अभियान व कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter