विश्वकर्मा समाज के छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Editor
May 17, 2026 • 4:15 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
विश्वकर्मा समाज के छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
“विश्वकर्मा समाज के छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 May 2026
https://www.ddthindi.com/vishwakarma-samaj-hostel-building-inauguration-jalore
Copied
विश्वकर्मा समाज के छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

जालोर. आहोर रोड स्थित विश्वकर्मा छात्रावास भवन का लोकार्पण रविवार को भैरवधाम अखाड़ा बागरा के महंत विक्रमनाथ तथा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मठ भीनमाल के महंत सनातन गिरी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.आर. सुथार रहे। विशिष्ट अतिथियों में जीएसटी विभाग नई दिल्ली के उपायुक्त दिनेश सारंग तथा जोधपुर प्रांत कार्यवाह खीमाराम सुथार उपस्थित रहे। छात्रावास भवन का लोकार्पण संस्थान अध्यक्ष मोहन पाराशर, उपाध्यक्ष बी.एल. सुथार एवं समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज का स्थायी विकास शिक्षा से ही संभव है। छात्रावास विद्यार्थियों को केवल आवास सुविधा ही नहीं देता, बल्कि उनमें अनुशासन, सामूहिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता जैसे गुणों का विकास भी करता है। वक्ताओं ने महिला शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

विज्ञापन

समारोह में राजस्थान एवं गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं का सम्मान भी किया गया।

संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रावास भवन में विद्यार्थियों का निवास प्रारम्भ हो चुका है। साथ ही भोजनशाला एवं अतिथि गृह निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इससे बाहर से आने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को सुविधा मिल सकेगी। भविष्य में परिसर में करीब 800 व्यक्तियों की क्षमता वाले आधुनिक सभागार का निर्माण भी प्रस्तावित है। संस्थान अध्यक्ष मोहन पाराशर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दानदाताओं एवं समाजबंधुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से तैयार यह संकुल भविष्य में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। परिसर में प्रस्तावित विश्वकर्मा मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया। अंत में कोषाध्यक्ष उदाराम सुथार ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया।

Devendraraj Suthar Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter