“सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं- जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 1, 2026 • 6:40 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
“सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं- जोगेश्वर गर्ग
““सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं- जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/सहकर-म-सहकरत-और-सहकर-स-समदध-क-भवन-क-जन-जन-तक-पहचए-जगशवर-गरग
Copied
“सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं- जोगेश्वर गर्ग
  • सहकार सप्ताह के तहत कृषक सम्मान दिवस का हुआ आयोजन, प्रगतिशील किसानों एवं सहकारी समितियों का हुआ सम्मान

जालोर .भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशभर में “सहकार सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, जालोर में “कृषक सम्मान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सहकारिता के मूल मंत्र “एक सबके लिए और सब एक के लिए” को आत्मसात करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में नोसरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष राजवीरसिंह देवड़ा ने गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना की जानकारी दी। वहीं सियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष प्रदीपसिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्रॉप कटिंग एवं मौसम आधारित दावों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। रतनसिंह कानिवाड़ा ने समय पर फसल बीमा क्लेम के निस्तारण तथा ऋण वसूली के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नारायणसिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने पैक्स द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बैंक के अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी सुभाषचन्द्र जीनगर ने किया।

दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिली 10 लाख की सहायता राशि

इस दौरान नरसाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य स्वर्गीय अभयसिंह, निवासी मूड़ी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना 2024-25 के तहत उनकी नामिनी धर्मपत्नी पवन कंवर को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।  इस अवसर पर लक्ष्मी कंवर, छगनलाल, गजेसिंह मिण्डावास, मधुसूदन शर्मा सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न पैक्स के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकार सप्ताह

सहकार सप्ताह के अंतर्गत 2 जुलाई को ए. आई. एवं तकनीकी दिवस, 3 जुलाई को सहकार संवाद दिवस, 4 जुलाई को ग्रीन कॉपरेटिव दिवस, 5 जुलाई को नवीन पीढ़ी सहकारी दिवस तथा 6 जुलाई को राष्ट्रीय सहकारी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter