कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 12, 2025 • 6:20 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण
“कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/agriculture-minister-kirodilal-meena-inspects-fertilizer-factories-in-sanchore
Copied
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण
  • कृषि मंत्री ने यूरिया का अवैध विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जालोर . राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को सांचौर स्थित 1 कीटनाशी फैक्ट्री व 4 खाद गोदामों का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोदामों में अवैध रूप से 15 हजार से अधिक यूरिया एवं अन्य उर्वरकों के बैग्स अनधिकृत रूप से स्टोर किए जा रहे थे जिनकी गुणवत्ता जांचने के लिए 10 से अधिक नमूने लिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के उपरांत दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

 निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने नियम विरुद्ध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा खाद-बीज के सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अवैध गोदामों व ब्लैक मार्केटिंग पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए रोक लगाने की बात कही। 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उपस्थित मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए यूरिया पहुँचाने का कार्य कर रही है किन्तु ब्लैक मार्केटिंग के कारण किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है इसकी प्रभावी रोकथाम एवं निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वे किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। 

bolt Latest News

flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
NEW
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए जालोर से कांग्रेसजन बस द्वारा दिल्ली रवाना

सायला क्षेत्र के अनार उत्पादकों व किसानों से की मुलाकात

राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सायला क्षेत्र के अनार उत्पादकों सहित स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनकर संबंधित कृषि अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के फसल बीमा के बकाया भुगतान सहित विभिन्न समस्याएँ सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि वे किसान हित के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter