रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 9, 2026 • 6:15 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
“रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 May 2026
https://www.ddthindi.com/bishangarh-police-arrested-two-accused-in-theft-case
Copied
रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालोर. रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में दो आरोपियों को बिशनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार में जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोजकुमार सामरिया के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 51/2026 में नकबजनी की वारदात का खुलासा करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर अज्ञात की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर उम्मेदाबाद, ऐलाना, केशवना, धोराढ़ाणी, कुआबेर, सायला व संभावित जगहों पर तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान व पूछताछ की गई। इस दौरान उक्त प्रकरण व कस्बा उम्मेदाबाद में अन्य मकानों के भी ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी उम्मेदाबाद निवासी गणपत कुमार पुत्र जगाराम वाल्मिकी व किशोर कुमार पुत्र मांगीलाल  मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 13 अप्रेल 2026 को उम्मेदाबाद निवासी  उतम चंद पुत्र हरकचंद जैन  ने पुलिस थाना बिशनगढ को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उस दिन रात्रि को तीन अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर घर से चाँदी के नारियल 02 नग (वजन 250-250 ग्राम), चाँदी की थाली एक नग (वजन 1 किलो), चाँदी की कटोरी 02 नग (वजन 300 ग्राम), चाँदी के सिक्के 22 नग (वजन 10 ग्राम), नकद 1,80,000 रुपये, सोने की चैन एक नग (वजन 10 ग्राम, अनुमानित मूल्य 1.50 लाख), सोने की अंगूठी एक नग (वजन 5 ग्राम), सोने की फिनी (नाक की) 10 नग (वजन 1 ग्राम, अनुमानित मूल्य 15,000 रुपये), चाँदी की पायल 02 जोड़ी (वजन 30-30 ग्राम, अनुमानित मूल्यं 20,000 रुपये) चुराकर ले गये है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अपने शौक मौज की पूर्ति हेतु दिन के समय सूने पड़े मकानों को चिन्हित कर रात्रि में उक्त मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान, सोने-चांदी के जैवरात व नगदी रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे।

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter